एटा के सकीट ब्लॉक के ग्राम टीकमपुर के डेरा बंजारा में गंदगी और जलभराव से लोग नरक भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। कीचड़ के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान प्रशासक हरवीर ने बताया कि कच्ची सड़क बारिश से खराब हो गई है। पक्की सड़क के लिए प्रयास किया गया लेकिन निर्माण नहीं हो सका है। जल्द समाधान कराया जाएगा।