एटा। नगर के वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर पर गणेश महोत्सव में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा जलवा, भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। बृहस्पतिवार देर शाम नगर के वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के चौथे दिन बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने भक्ति और फिल्मी गानों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देखने को मिली।