एटा। भाई के साथ परीक्षा देने जा रही 19 वर्षीय बीएससी छात्रा मुस्कान की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिकोहाबाद मार्ग पर गांव गुमानपुर के पास बाइक कार की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा और उसका छोटा भाई मोहित जख्मी हो गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। भाई का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।