एटा के थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा में शुक्रवार सुबह खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और लाइसेंसी बंदूक से धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना सकीट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम रजपुरा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र राजबहादुर सिंह ने दी तहरीर में बताया कि सुबह लगभग 7:30 बजे वह अपने खेत पर गया था। आरोप है कि गांव के ही उदयवीर पुत्र बलवंत सिंह अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर व फावड़े से उसके खेत की मेड़ काट रहे थे। मना करने पर उदयवीर, उसके भतीजे सुरजीत पुत्र कुंवरपाल व अन्य लोगों ने एक साथ मिलकर लाठी-डंडे व फावड़े से हमला कर दिया।साथ लाइसेंसी बंदूक से धमकाने की बात कही है। पीड़ित का आरोप है कि उदयवीर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक उसकी छाती पर तान दी और जान से मारने की नीयत से रख दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। थाना प्रभारी मधु दुबे का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।