देवरिया जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 और शक्ति दीदी अभियान चलाया गया। एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देशन में पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाकर पर्चे बांटे। महिलाओं और छात्राओं को सरकारी योजनाओं के साथ 112, 181, 1090, 1098, 1076, 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।