देवरिया जिले में लगातार बारिश के कारण नदियों और तालों का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बच्चों से अपील की है कि बढ़े जलस्तर की वजह से नदियों, तालों और तलैया में जाकर नहाने से परहेज करें। अभिभावकों से भी बच्चों पर नजर रखने को कहा गया है ताकि किसी भी अप्रिय हादसे से बचा जा सके।