फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की कार्यशैली के विरोध में तहसील के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम मधुसूदन हुल्गी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा और अखिलेश यादव की कार्यशैली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कलेक्ट्रेट के न्यायालयों में पत्रावलियों पर बहस पूरी होने के कई महीने बाद भी आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि डीएम क्षेत्र में भ्रमण कर जनता के प्रति जवाबदेही दिखा रहे हैं, जबकि कलेक्ट्रेट के न्यायालयों में पेशकार खुलेआम रिश्वत ले रहे हैं। इस पर रोक लगाने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा पर भी मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि व्यस्तता का बहाना बनाकर दूरदराज से आने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। इन समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें