तहसील बार एसोसिएशन देवरिया के अधिवक्ताओं की बैठक मंगलवार को बार भवन में हुई। बैठक में कानपुर बार एसोसिएशन व दि लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा 10-11 तारीख को अधिवेशन में पारित 11 सूत्री मांगों का समर्थन किया गया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा तानाशाही रवैया अपना रहे हैं और सदस्यों की सहमति के बिना फैसले ले रहे हैं। इसके विरोध में प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट से BCI अध्यक्ष को तत्काल पद से हटाकर नए अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग की।