देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी का जनता दर्शन के दौरान संवेदनशील अंदाज देखने को मिला। फरियादियों की समस्याएं सुनते समय उनकी नजर मां के साथ पहुंची एक नन्ही बच्ची पर पड़ी। डीएम ने बच्ची से बातचीत की और पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे। बच्ची के जवाब और उसकी प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्होंने उसकी मां को बेटी को आगे बढ़ाने और अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया।