फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपशिखा ने दो गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान

संदीप कुमार मिश्र Updated Sun, 30 Aug 2026 07:05 PM IST

देवरिया की होनहार महिला तैराक दीपशिखा ने वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर समन्वय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दीपशिखा ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के बाद 50 मीटर फ्रीस्टाइल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनो वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दीपशिखा शहर के देवरिया खास की निवासी हैं। इनके पिता सरकारी विभाग में चालक के पद पर कार्यरत हैं। दीपशिखा अभी चंडीगढ़ से स्नातक की पढ़ाई केसाथ तैराकी का अभ्यास करती हैं। उनकी इस उपलब्धि से देवरिया के खेल जगत में खुशी की लहर है। दीपशिखा की इस सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला तैराकी संघ के सचिव देवानंद भारती, अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह, कोच अरविंद गुप्ता, उप सचिव नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष विवेकानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव दूबे, जीवन रक्षक संध्या गुप्ता व निखिल मिश्रा ने शुभकामनाएं दी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें