फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक बंटवारे के विवाद में पिटाई से मौत, महिला समेत दो गिरफ्तार

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवामीर छापर गांव में पारिवारिक बंटवारे के विवाद में मारपीट से एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को नौतन हथियागढ़ पुल के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बरवामीर छापर गांव में पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गई थी। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने नौ अक्तूबर को रामपुर कारखाना थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें