फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद में गूंजे लोकतंत्र के स्वर, 39 जीटीसी की टीम रही अव्वल; VIDEO

केंद्रीय विद्यालय संगठनकी ओर से मानस नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय 37 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में दूसरे दिन बुधवार को भी लोकतंत्र के स्वर गूंजे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का जीवंत मंचन कर लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और अभिव्यक्ति कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी की टीम अव्वल रही। युवा संसद प्रतियोगिता के दूसरे दिन वाराणसी संभाग के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीएचयू, पीएम, श्री केंद्रीय विद्यालय मिर्जापुर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आजमगढ़ और केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट, प्रयागराज सहित चार टीमों ने प्रतिभाग किया। केंद्रीय विद्यालय बीएचयू को दूसरा और केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट, प्रयागराज को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नकाल, संसदीय चर्चा, पक्ष-विपक्ष के तर्क, समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श और संसदीय मर्यादाओं का प्रभावी मंचन किया। प्रस्तुतियों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन, विषय की समझ, प्रभावी वक्तृत्व, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का बेहतर समन्वय दिखाई दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को समझने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग के सहायक आयुक्त नरेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व, निर्णय क्षमता, तार्किक चिंतन और संवाद कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निर्णायक केंद्रीय विद्यालय मनकापुर के प्राचार्य प्रेम कुमार ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य अरविंद कुमार राय ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य क्षमा सिंह ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें