फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस पटाखे बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार, 20 किलो से अधिक पटाखे बरामद; VIDEO

शहाबगंज कस्बे में बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 किलो 100 ग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अश्विन सिंह उर्फ विशाल सिंह (30) निवासी शहाबगंज के रूप में हुई। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे में कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस ने रॉकेट, फूलझड़ी, क्रैक किंग, बुलेट, फ्लावर पॉट, मुर्गा छाप और बिजली पटाखों समेत विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए। थाना प्रभारी अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी बिना लाइसेंस इनकी बिक्री कर रहा था। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें