आगामी चुनावों को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने और प्रशिक्षण देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) में सही पाई गई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में से कुछ को अलग किया गया है। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार की मौजूदगी में इन मशीनों की स्कैनिंग कराई गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मशीनों को डबल लॉक स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखकर सील कर दिया गया।