आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को चकिया कस्बे में विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी चकिया के सहयोग से की गई कार्रवाई के दौरान मिठाई दुकानों से नमूने संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। शासन एवं जिलाधिकारी चंदौली की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन और कमल निवास त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जनपद के विभिन्न कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चला रही है।