नौगढ़ क्षेत्र के अमदहां गांव में मंगलवार सुबह नहर में घड़ियाल दिखाई देने से ग्रामीणों और किसानों में दहशत फैल गई। काली माता मंदिर के पास नहर में घड़ियाल को देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए। देखते-ही-देखते इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई। घड़ियाल की मौजूदगी से भयभीत किसान खेतों में कृषि कार्य करने से भी कतरा रहे हैं।