नौगढ़ रेंज के सपहर बिट क्षेत्र के जंगल में बृहस्पतिवार को मुरादाबाद से लाए गए मादा तेंदुए को वन विभाग की देखरेख में छोड़ दिया गया। तेंदुए को प्राकृतिक वातावरण में अनुकूलन के लिए निर्धारित वन क्षेत्र में मुक्त किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।