फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: बिना हेलमेट पकड़े गए वाहन चालकों को पुलिस ने बांटे मुफ्त हेलमेट; VIDEO

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यातायात माह के तहत बृहस्पतिवार को अलीनगर और मुगलसराय थाना क्षेत्र में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते मिले लोगों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण हेलमेट वितरित किए गए। हेलमेट पहनने का बताया महत्व प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रथम सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि यातायात पुलिस की टीम ने दोनों थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग के साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को हेलमेट पहनने के फायदे बताए गए। इसके बाद सुरक्षा के उद्देश्य से उन्हें मुफ्त हेलमेट दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट कोई बोझ नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का कवच है। दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट पहनना जरूरी है। साथ ही उसकी स्ट्रैप भी ठीक से बांधनी चाहिए, ताकि दुर्घटना की स्थिति में सिर को सुरक्षा मिल सके। चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें