चंदौली। कोहरे और ठंड के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। रविवार को अप और डाउन की ओर जाने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचीं। दानापुर-हड़पसर स्पेशल आठ घंटे और सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे विलंबित रही। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। रविवार रात आठ बजे तक अप की ओर जाने वाली मुंबई लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल फेयर तीन घंटे, पटना-नई दिल्ली स्पेशल फेयर दो घंटे और कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस ढाई घंटे, सोगरिया-दानापुर स्पेशल फेयर पौने घंटे और हैदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट रही। इसके अलावा शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल फेयर साढ़े छह घंटे, देवलाली-दानापुर शेतकारी समृद्धि स्पेशल दो घंटे और डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटे विलंबित रही। मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल भी साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची।