फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: लाई-चूड़ा की दुकान की आड़ में चल रहा था पटाखों का गोदाम, 525 किलो पटाखे बरामद

सैयदराजा। कस्बे में लाई-चूड़ा की दुकान की आड़ में चल रहे पटाखों के अवैध गोदाम का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रविवार रात रामजानकी मंदिर के सामने स्थित दुकान और मकान पर छापा मारकर पुलिस ने 525 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। मकान की तीसरी मंजिल पर 39 बोरियों और गत्तों में पटाखे छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने मौके से दुकानदार मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण मिलने से आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना पर पुलिस ने मारा छापा पुलिस के अनुसार, रविवार रात सूचना मिली थी कि रामजानकी मंदिर के सामने स्थित लाई-चूड़ा की दुकान में भारी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने क्षेत्राधिकारी सदर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान और मकान की तलाशी ली गई। तीसरी मंजिल पर मिला पटाखों का जखीरा तलाशी के दौरान मकान की तीसरी मंजिल पर बोरियों और गत्तों में भरकर रखे पटाखे मिले। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराने पर इनका कुल वजन 525 किलोग्राम निकला। बरामद पटाखों में चटाई बम, हवाई बम, माचिस बम, चकरी, फुलझड़ी, रॉकेट, बुलेट बम और डायनामाइट बम समेत कई तरह के पटाखे शामिल हैं। बिना अनुमति किया गया था भंडारण पुलिस के मुताबिक, घनी आबादी के बीच बिना वैध लाइसेंस और अनुमति के सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर पटाखों का भंडारण किया गया था। ऐसी जगह पर इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने से आग लगने या विस्फोट की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने वार्ड नंबर एक अंबेडकरनगर निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें