डीएम शैलेष कुमार ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। नगर पालिका इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर खराब प्रगति मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जिले में 90 हजार से एक लाख नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य है, जबकि अब तक करीब 45 हजार नाम जोड़े जा चुके हैं।