अलीनगर थाना क्षेत्र में आलूमिल के पास शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने 23 नामजद और करीब 110 से 115 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि लोगों ने बिना अनुमति बांस-बल्ली लगाकर पीडीडीयू नगर-चकिया जाने वाले हाईवे की दोनों लेन करीब चार घंटे तक बाधित रखीं। इस दौरान मरीजों को लेकर जा रहीं एंबुलेंस समेत बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे।