फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका बंद होने के बाद महंगे दाम पर बेचता था शराब, 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार;video

चंदौली जिले के मुगलसराय पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 25 पाउच में पांच लीटर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब का ठेका बंद होने के बाद पहले से खरीदी गई शराब को अधिक कीमत पर बेचता था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर टीम ने गल्ला मंडी स्थित देशी शराब के ठेके से करीब 100 मीटर आगे एक गली में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास मौजूद सफेद बोरी से तेजस बुलंद ब्रांड की देशी शराब के 25 पाउच बरामद हुए। प्रत्येक पाउच 200 मिलीलीटर का था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें