बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव भटवारा में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर दुकान में बंद कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने 112 पर कॉल कर हादसे की सूचना पुलिस को दी।