फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में गंगेरूवा में 17.5 बीघा में काटी जा रहीं तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने जोन-तीन क्षेत्र में करीब 17.5 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया। तीनों कॉलोनियां बिना मानचित्र स्वीकृत कराए विकसित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्राधिकरण सचिव वान्या सिंह ने बताया कि प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर क्षेत्र में अनधिकृत कॉलोनियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को बुलंदशहर क्षेत्र के जोन-तीन में सचल प्रवर्तन दल को ध्वस्तीकरण अभियान के लिए भेजा गया। टीम ने गंगेरूवा में नौसेना रोड स्थित डीपीएस स्कूल के पीछे मोहम्मद जाहिद की ओर से करीब छह बीघा भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनी को चिह्नित किया। इसके अलावा गंगेरूवा में सोनू उर्फ जुगेन्द्र की ओर से करीब 3.5 बीघा और गांव जालखेड़ा में रविंद्र प्रजापति की ओर से करीब आठ बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जांच में तीनों कॉलोनियों के मानचित्र स्वीकृत नहीं पाए गए। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने कालोनी में अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान नामित पुलिस बल, स्थानीय पुलिस, प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। गंगेरूवा और जालखेड़ा क्षेत्र में करीब 17.5 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही तीन अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया गया है। भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। लोगों से अपील है कि किसी भी अनधिकृत कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य न करें। - डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, प्राधिकरण उपाध्यक्ष

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें