बदायूं के अलापुर के इनाया नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर नदीम और स्टाफ फरार हो गए। एमओआईसी राजकुमार ने जांच की बात कही है।