फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: ग्रामीणों ने बिजली का तार चोरी करते एक आरोपी को पकड़ा, अन्य मौके से भागे

बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सेंडोला में मंगलवार सुबह बिजली की हाईटेंशन लाइन से तार चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक चोरों ने लाखों रुपये की कीमत का तार काट लिया था और धान की फसल में तार के छोटे-छोटे टुकड़े कर कट्टे में भरे थे। आरोपियों का वाहन चकरोड में फंसने की वजह से भाग नहीं सके। इसी बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और घेराबंदी कर एक चोर को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें