फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या: बदायूं के कछला गंगाघाट पर उमड़े श्रद्धालु, सुबह चार बजे से शुरू हुआ स्नान

बदायूं में सोमवार को सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालु सुबह से ही कछला गंगाघाट पर स्नान करने के लिए पहुंचने लगे। भोर होते ही घाट पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजने लगे और गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, बसों और निजी वाहनों से घाट पर पहुंचे। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में स्नान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। सुबह आठ बजे के बाद घाट पर भीड़ और बढ़ने लगी। घाट के आसपास की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान घाट पर तैनात रहे। गोताखोरों की टीम भी गंगा में निगरानी करती रही। श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने की अपील की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें