फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर डीएम-एसएसपी ने रात में बाजारों में की पैदल गश्त

बदायूं। धनतेरस के मौके पर शुक्रवार रात डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम और एसएसपी ने भ्रमण कर व्यापारियों और आम लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि त्योहारों पर बाजारों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का संदेश देने का प्रयास किया। बाजारों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को प्रमुख चौराहों और बाजारों में लगातार निगरानी रखने को कहा गया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था होने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें