फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: रामगंगा पर अधूरा पुल, सौ गांवों के लोगों के लिए बना मुसीबत

बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र के मुढ़ा गांव के पास रामगंगा पर बना अधूरा पुल सौ गांवों के ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या है। पुल पूरा न होने से 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए ग्रामीणों को 60 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। दो साल पहले 24 नवंबर 2024 को इसी अधूरे पुल से कार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह पुल दातागंज को बरेली के फरीदपुर से जोड़ता है। वर्ष 2023 की बाढ़ में इसका पहुंच मार्ग कट गया था। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि पुल की लंबाई बढ़ाई जाएगी और पहुंच मार्ग भी बनेगा। इस पर करीब 140 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही काम शुरू होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें