बदायूं जिले की गोशालाओं में गोवंश की मौत और बदहाली के मामले में चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। पड़ताल में अन्य कई गोशालाओं की खराब स्थिति सामने आई है। संचालकों पर चारा न खिलाने और सरकारी धन की बंदरबांट का आरोप लग रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में कई गोशालाओं में कीचड़, टूटे टीन शेड और चारे की कमी मिली। द्विकली पुख्ता गोशाला में क्षमता से अधिक 180 पशु मिले, जिनमें लगभग 100 बिना टैग के थे। बीमार गोवंश खुले में तड़पते और तिरपाल से ढके पाए गए।