हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव में बुधवार रात चोरों ने लक्ष्मी प्रसाद की भैंस चोरी करने का प्रयास किया। परिजनों के जागने और शोर मचाने पर चोर भैंस को घर से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गए। भैंस के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच की।