बस्ती में जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट के सामने तीन महीने पहले बनी पुलिया रात में अचानक ढह गई। गेहूं के बीज की खेप लेकर पहुंचे ट्रक का पिछला पहिया स्लैब समेत पुलिया में धंस गया। हादसे के समय सड़क पर भीड़ नहीं होने से कोई जनहानि नहीं हुई। कम समय में पुलिया टूटने से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, ट्रक से आए बीज को सड़क किनारे उतारकर गोदाम तक पहुंचाना पड़ रहा है।