बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मंगल बाजार में सोमवार देर रात करीब ढाई बजे एक सराफा दुकान में भीषण आग लग गई। आग से दुकान और घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार त्रिलोकी नाथ वर्मा के मुताबिक, छह लाख रुपये नकदी, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी और नई पेट्रोल बाइक भी आग की चपेट में आ गईं।