फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: घर में सो रही महिला पर चोर ने फेंका गिलास

बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव में बुधवार रात चोरों ने सुदामा के घर को निशाना बनाया। चोर पांच हजार रुपये नकद और कीमती जेवर चुरा ले गए। सुदामा के अनुसार, वह घर में सो रही थीं, तभी चोर ने उन पर गिलास फेंका। मच्छरदानी के कारण गिलास उन्हें नहीं लगा, लेकिन आवाज से उनकी नींद खुल गई। इसके बाद चोर मौके से भाग निकले। सुबह नकदी और जेवर गायब मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से प्लास और सरिया बरामद किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें