बस्ती के सल्टौआ ब्लॉक स्थित शिवपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्राथमिक स्तर पर पचलौरिया और उच्च प्राथमिक स्तर पर आमा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी संवर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, प्राथमिक स्तर पर बेतौहा और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिवपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही।