जिले के बहादुरपुर, नगर पंचायत नगर और सल्टौआ ब्लॉक के टिनिच क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह आयोजित किए गए। तीनों आयोजनों में कुल 120 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। बहादुरपुर के बेइली गांव में 55 जोड़ों का विवाह हुआ, जिनमें 53 ने सनातन परंपरा से विवाह किया और दो जोड़ों का निकाह हुआ। नगर पंचायत नगर में सात जोड़ों का विवाह हुआ, जबकि सल्टौआ ब्लॉक के शिवपुर गांव में 58 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा।