ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मंत्री रघुराज सिंह के बयान को गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय बताया है। मंत्री रघुराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को फांसी देने और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को आतंकवादियों का अड्डा कहने संबंधी बयान दिया था। मौलाना ने कहा कि सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।