पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सोमवार रात हादसा हो गया। अप्सरिया पुल के पास बरातियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायल बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। यात्रियों ने बस चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और चालक को हिरासत में लिया।