फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्वाइन फ्लू के पांच मामले आने के बाद अलर्ट, जिला अस्पताल में ही छह घंटे में पहुंचे बुखार के 100 से अधिक मरीज

बाराबंकी। जिले में स्वाइन फ्लू के पांच मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से को दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में बुखार से पीड़ित 100 से अधिक मरीज यहां पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने स्वाइन फ्लू के लिए विशेष क्लीनिक भी शुरू की है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ है। इनमें बड़ी संख्या बुखार और जुकाम जैसे लक्षणों वाले मरीजों की है। हालांकि हर बुखार स्वाइन फ्लू नहीं है, लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रशासन मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जेपी मौर्या का कहना है कि तेज बुखार, लगातार गले में खराश या गला खराब रहने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। चिकित्सक लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने और हाथों को अच्छी तरह धोने की अपील कर रहे हैं। खास बात यह है कि अभी भी स्वाइन फ्लू के लक्षण और इससे बचाव को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों के अनुसार स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग भले ही अलर्ट है, लेकिन अस्पताल में बढ़ती भीड़ के बीच लोगों की सावधानी बेहद जरूरी है। ऐसे में बुखार या गले से जुड़ी परेशानी को सामान्य समझकर टालने के बजाय समय पर डॉक्टर से सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित कदम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें