फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: तीन बेटियों के संग ट्रेन से कटकर महिला की मौत, पति बोले...बहुत हिम्मती थी किरण, आत्महत्या नहीं हादसा भी हो सकता है

बाराबंकी: शहर के गांधी नगर मोहल्ले में शुक्रवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से किरण पाल (39) और उनकी तीन बेटियों कनिष्का, अनुष्का व काव्या की मौत हो गई थी। शनिवार को चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ के बीच परिवार का दर्द छलक पड़ा। इस बीच मृतका के पिता और पति ने घटना को लेकर अपनी बात रखी। पिता ने बताया कि वह तीन दिन पहले बेटी से मिले थे, लेकिन उसने किसी तरह की परेशानी नहीं बताई थी। वहीं, पति ने लोन की किस्त को लेकर पत्नी के परेशान होने की चर्चा को गलत बताया। उनका कहना था कि पत्नी बहुत हिम्मती थी और संभव है कि यह हादसा हो। तीन दिन पहले बेटी से मिला था पिता, नहीं बताई कोई परेशानी: किरण के पिता बाबूराम ने बताया कि वह घटना से तीन दिन पहले बेटी से मिलने गए थे। उस समय न तो उसने किसी तरह की परेशानी बताई थी और न ही वह परेशान दिखाई दे रही थी। पिता के मुताबिक, उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि परिवार पर ऐसा दुख टूट पड़ेगा। किरण बहुत हिम्मती थी: किरण के पति तेजराम ने कहा कि कुछ लोग लोन की किस्त कटने की वजह से पत्नी के परेशान होने की बात कह रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। उनकी पत्नी बहुत हिम्मती थी। शहर में बाढ़ आई थी, तब भी उसने पूरे परिवार के साथ मजबूती से परिस्थितियों का सामना किया था। वह मुश्किल वक्त में भी हिम्मत नहीं हारती थी। पति ने घटना को लेकर यह भी कहा कि संभव है कि यह दुर्घटना रही हो। जांच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो होना था, वह हो गया। अब जांच करें या न करें। परिवार में अब अकेली बची 12 साल की रिया: इस हादसे में परिवार की 12 वर्षीय बेटी रिया बच गई थी। घटना के वक्त वह अपने पिता के साथ बाजार गई हुई थी। मां और तीन बहनों की मौत के बाद अब परिवार में रिया ही बची है। शनिवार को पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचे परिजन और रिश्तेदार गमगीन नजर आए। पूरे घटनाक्रम को लेकर अब भी कई सवाल हैं, जिनके जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें