फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजा भाईचारे का संदेश, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल

बारह रबी उल अव्वल के अवसर पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। उलेमाओं की अगुवाई में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर की मस्जिदों, इबादतगाहों, घरों और गली-मोहल्लों को रंगीन झालरों से सजाया गया। वीर विनय चौराहे से पुरानी चौक तक आकर्षक सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। पीरजादे शकेब उर्रहमान उर्फ भय्यू मियां, सैय्यद अहमद रजा कादरी और मुफ्ती मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही समेत उलेमाओं ने जुलूस में तेज आवाज वाले डीजे, अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन और गैर इस्लामी नारों से बचने की अपील की। उन्होंने पाक-साफ होकर इस्लामी लिबास में शामिल होने और दरूद शरीफ पढ़ते रहने का आह्वान किया। नगर पालिका ने जुलूस मार्ग, कब्रिस्तान और इबादतगाहों के आसपास सफाई व चूने का छिड़काव कराया। वीर विनय चौराहा, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, बड़ापुल और मेजर चौराहा पर प्याऊ लगाकर अकीदतमंदों को जलपान कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें