फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक दिन में 40 हजार पौधे, विसुही नदी किनारे ग्वालियर ग्रंट में तैयार हुआ हरित क्षेत्र

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में वन विभाग ने बड़ी पहल करते हुए विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा ग्वालियर ग्रंट में विसुही नदी के किनारे करीब 100 एकड़ भूमि पर एक ही दिन में 40 हजार पौधों का रोपण कराया। केंद्रीय राज्यमंत्री वन एवं विदेश कीर्ति वर्धन सिंह की अगुवाई में आयोजित पौधरोपण अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और वन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद वन विभाग की टीम और विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने निर्धारित क्षेत्र में पौधरोपण किया। विद्यार्थियों में पौधे लगाने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। विसुही नदी के किनारे बड़े भूभाग में पौधरोपण से आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र हरित पट्टी के रूप में विकसित होने की उम्मीद है। नदी किनारे पौधरोपण से मिट्टी के कटाव को रोकने के साथ पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें