फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: खाद का संदेश मोबाइल पर, डीएपी समितियों के गोदाम में नहीं

बलरामपुर: गेहूं की बोआई के अहम समय में डीएपी के लिए किसानों की दौड़-भाग बढ़ गई है। जिले की 135 सहकारी समितियों से जुड़े करीब 1.10 लाख पंजीकृत किसानों की जरूरत के बीच कई केंद्रों पर खाद का संकट है। पचपेड़वा समिति में 518 बोरी यूरिया के मुकाबले डीएपी की महज पांच बोरी बची है। गैसड़ी में 500 बोरी यूरिया है, लेकिन डीएपी का स्टॉक शून्य है। तुलसीपुर समिति में 100 बोरी डीएपी, 300 बोरी यूरिया और 100 बोरी एनपीके उपलब्ध बताई गई। किसानों की परेशानी यह है कि अंगूठा लगवाने और मोबाइल पर संदेश आने के बाद भी खाद नहीं मिल रही। बाबूलाल को 20 नवंबर को अंगूठा लगवाने के बाद भी डीएपी नहीं मिली। सुखरामपुर के रोहित यादव छह दिन से चक्कर लगा रहे हैं, जबकि जमील दो दिन से कतार में लगने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं। पीसीएफ जिला प्रबंधक सुशील कुमार के मुताबिक समितियों को जमा धनराशि के सापेक्ष खाद भेजी जा रही है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अजय कुमार मौर्य तत्काल उपलब्धता की जानकारी नहीं दे सके। बोआई में देरी से फसल की शुरुआती बढ़वार और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें