फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाश्ता किए बिना थाली-चम्मच लेकर धरने पर बैठे नवोदय विद्यालय के छात्र

Pragati Chand Updated Tue, 01 Sep 2026 07:27 PM IST

बलिया जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं से नाराज छात्र मंगलवार सुबह नाश्ता किए बिना ही हाथों में थाली-चम्मच लेकर विद्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। छात्रों के धरने की जानकारी मिलते ही विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य और शिक्षक उन्हें समझाने पहुंचे, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति की जानकारी होने पर एडीएम, एसडीएम, सीओ और थाना गड़वार पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समझाकर स्थिति को शांत कराया। धरने पर बैठे छात्रों ने विद्यालय प्रशासन पर भोजन की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाया। छात्रों का कहना था कि आधा सत्र बीतने के बाद भी अब तक ड्रेस उपलब्ध नहीं कराई गई है। कॉपी-किताब भी नहीं मिल रही है। छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय की लैब भी अभी तक नहीं खोली गई है। परिसर में गंदगी और लंबी घास उगी होने के कारण आए दिन जहरीले जंतुओं के निकलने से छात्र भय के माहौल में रहते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें