मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’, ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए गए। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।