फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रुपईडीहा में 1.135 किलो अफीम के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.135 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13 से 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि शाम करीब सात बजे थाना रुपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम रूपईडीहा चेक पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक नेपाली व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 1.135 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवजित ओली पुत्र नरबहादुर ओली, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम स्याला वार्ड नंबर 02, नगरपालिका आठबिसकोट, थाना आठबिसकोट, जिला रुकुम, नेपाल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना रुपईडीहा में मुकदमा संख्या 276/2026, धारा 8/18(सी) एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामदगी में अफीम के अलावा 4,500 नेपाली रुपये, 80 भारतीय रुपये तथा एक कीपैड मोबाइल फोन भी मिला है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय बहराइच रवाना कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना रुपईडीहा पुलिस तथा 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा कैंप रुपईडीहा की टीम शामिल रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें