फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख की स्मैक और अपाचे बाइक बरामद

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने एजीसी कॉलेज के पीछे से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 66 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम तस्करी पर नजर रख रही थी। इसी दौरान रुपईडीहा में एजीसी कॉलेज के पीछे पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 66 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें