बागपत। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को विकास भवन में भूकंप, औद्योगिक एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान अधिकारियों के दो कक्षों में आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पहुंची दमकल टीम आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने बचाव अभियान चलाते हुए आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आपदा के दौरान राहत-बचाव का अभ्यास जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के तरीके भी बताए गए।