फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: स्कूल बचाने धरने पर बैठीं छात्राएं और शिक्षक, पुरा महादेव मंदिर का चल रहा जीर्णोद्धार का काम

बागपत। पुरामहादेव मंदिर पर चल रहे कॉरिडोर निर्माण कार्य में अब मंदिर के नीचे बने कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को भी तोड़ा जा रहा है। जिसके चलते विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को परेशानी हो रही है जिसको लेकर विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने अन्य जगह विद्यालय बनाने की मांग को लेकर धरना दिया। ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर पर पिछले वर्ष से कॉरिडोर निर्माण कार्य चल रहा है जिसके लिये मंदिर के गर्भ गृह वाले हिस्से को छोड़कर सभी चीजों को तोड़ा जा रहा है।मंदिर के ही नीचे ही मंदिर परिसर में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी वर्षों से संचालित हो रहा है।अब मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिये विद्यालय को भी तोड़ने का कार्य शुरू हो गया जिसके चलते विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है।विद्यालय की प्रधानाचार्य ने डीएम को भी शिकायती पत्र देकर अन्य जगह विद्यालय निर्माण कराने की मांग की थी लेकिन अभी तक भी कोई सुनवाई नही हुई।इसी को लेकर शनिवार को विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने विद्यालय परिसर में ही धरना दिया और विद्यालय को अन्य जगह बनाने की मांग की।प्रधानाचार्य सुशील ने बताया कि मंदिर कमेटी ने उन्हें दूसरी जगह पर विद्यालय बनाकर देने को कहा था लेकिन अब विद्यालय में पढ़ने वाली 110 छात्राओं कि पढ़ाई प्रभावित हो रही है उन्हें बैठने के लिये कमरे नही है इसलिये जल्द ही विद्यालय का निर्माण होना चाहिये। इस बारे में मंदिर कमेटी सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि जल्द ही मंदिर कमेटी और गांव के ग्रामीणो की मीटिंग कर विद्यालय के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें